महिलाओं ने वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया:महिलाओं ने वट सावित्री से मांगा पति की दीर्घायु का आशीष, शनि देव को भी पूजा
                    त्योहार वट और पीपल के पेड़ में डोर बांधे, पेड़-पौधों को बचाने का लिया संकल्पवट अमावस्या के दौरान बड़ पीपल पूजा अर्चना करतीं महिलाएं
गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया। उन्होंने वट वृक्ष और सावित्री की पूजा कर पति के लंबे जीवन का आशीष भी मांगा। वट और पीपल के पेड़ में डोर बांधकर वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना के साथ पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया।
शहर के मंदिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने वट और सावित्री की पूजा अर्चना की। उन्होंने न सिर्फ पति के लंबे जीवन का वरदान मांगने के साथ पेड़ों की सुरक्षा कर पर्यावरण को बचाने का भी संकल्प लिया। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है।
बरगद के पेड़ में साक्षात ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है। माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान को मौत के...                
                
            









