नाचने और शारीरिक शोषण के लिए मजबूर थीं किशोरियां, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ‘ऑर्केस्ट्रा’ से 17 बच्चियों को बचाया
बिहार के सारण ज़िले में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा और नृत्य मंडली से 17 नाबालिग़ लड़कियों को छुड़ाया है। इस वर्ष अब तक इस प्रकार कुल 162 नाबालिगों को बचाया जा चुका है। सारण के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार आशीष के अनुसार, शुक्रवार सुबह मशरक, पानापुर और इसुआपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। बताया गया कि ये नाबालिग़ लड़कियां ‘आर्केस्ट्रा’ में भाग ले रही थीं। जाँचकर्ताओं का कहना है कि ये मंडलियां नाबालिग़ों को देह व्यापार में धकेलने का माध्यम बन चुकी हैं।
एसपी ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि कुछ लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उनके साथ अशोभनीय व्यवहार हो रहा है।” बचाई गई लड़कियों में आठ पश्चिम बंगाल से, चार ओडिशा से, दो झारखंड और दिल्ली से और एक बिहार से है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व महिला थाना द्वारा किया ग...