Monday, November 10

हादसा

केंद्र ने CBI को दी लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

केंद्र ने CBI को दी लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) को आरजेडी सुप्रीमो लालू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। सीबीआई ने यह जानकारी राउज एवेन्यू कोर्ट को दी। हालांकि, इस मामले में आरोपी तीन अधिकारियों पर केस चलाने की अनुमति सरकार से नहीं मिली है। बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है। उस समय बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव रेल मंत्री थे। लालू-राबड़ी सहित 16 लोग है आरोपी नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में सीबीआई ने 3 जुलाई को कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की थी। इसमें पहली बार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी सहित 16 ल...
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, कुकी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, कुकी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के कांगपोपकी जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। मंगलवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों ने कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इन हत्याओं के बाद एक बार फिर से फिर से इलाकों में तनाव बढ़ गया है। बीते कुछ महीनों से राज्य में बड़ी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किए गए है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही असल राइफल्स और राज्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। फिर फायरिंग रुक गई। फोर्स के पहुंचते ही हथियारबंद हत्यारे भाग निकले। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह मणिपुर के कांगपोपकी जिले में प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के उग्रवादियों ने कुकी-ज़ो समुदाय के तीन आदिवासियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने ...
विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे, नागपुर शोभा यात्रा में समर्थकों ने लहराई तलवारें
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे, नागपुर शोभा यात्रा में समर्थकों ने लहराई तलवारें

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना को 60 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर विहिप ने नागपुर में एक शोभा यात्रा निकाली है। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल युवाओं ने सड़को पर फरसा और तलवारें लहराते हुए दिखे। यात्रा में आपराधिक रिकार्ड वाले गुंडे मौजूद इस शोभा यात्रा को वर्धा रोड पर गोकर्षण सभा से शुरू किया गया और सीताबर्डी और गीता मंदिर होती हुए सुभाष रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल कुछ लोग लाठी-डंडे लिए नजर आए, जबकि कुछ युवाओं को सड़कों पर तलवारें लहराते देखा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबकि, इस रैली में आपराधिक रिकॉर्ड वाले कुछ गुंडे भी मौजूद थे और तलवारें लहरा रहे थे। नागपुर विहिप के प्रचार प्रमुख ने कही ये बात विश्व हिंदू के परिषद के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शोभा में तलवारें लहराने वाले लोग संगठन के सदस्य नहीं थे। नागपुर विहिप के प्रचार प्रमु...
ट्रक से हुई बस की टक्कर, उड़ गए बस के परखच्चे, चार की मौके पर मौत
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

ट्रक से हुई बस की टक्कर, उड़ गए बस के परखच्चे, चार की मौके पर मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। गोल्लाहल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 150 के पास एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई है। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बस रायचूर से बेंगलुरु के लिए जा रही थी। इसी दौरान गोल्लाहल्ली क्षेत्र में बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी की चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। दस लोग गभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल और हिरियुर सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में तीन मृतकों की पहचान हो गई है। इमसें रायचूर की 35 वर्षीय मबम्मा, 40 वर्षीय रमेश, बेंगलुरु की 45 वर्षीय पर्वतम्मा...
डीवीआर का प्रिंट नहीं दिया, पेश की टूटी सीडी, जानिए कैसे बरी हो गए मिर्ची बाबा
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

डीवीआर का प्रिंट नहीं दिया, पेश की टूटी सीडी, जानिए कैसे बरी हो गए मिर्ची बाबा

भोपाल कोर्ट ने वैराग्यानंद गिरी यानि मिर्ची बाबा को रेप केस में बरी कर दिया है। पीड़ित महिला ने कोर्ट में आरोपी बाबा को पहचानने से ही इंकार कर दिया जिसके आधार पर करीब 12 महीने तक जेल में रहे मिर्ची बाबा बाहर आ गए। पीड़िता की शिकायत के बाद मेडिकल में महिला से रेप की पुष्टि हुई थी। डीएनए रिपोर्ट भी महिला के पक्ष में थी इसके बावजूद मिर्ची बाबा छूट गया। दरअसल इस केस में पुलिस की भी जबर्दस्त लापरवाही सामने आई है। ग्वालियर के जरेडुआ डेम आश्रम के स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को पिछले साल अगस्त में ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भोपाल में रायसेन की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला ने शिकायत में कहा कि मिर्ची बाबा ने मिनाल रेसिडेंसी में एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरु की। पुलिस ने सन 2022 में नवंबर मे...
सड़क किनारे बैठे थे लोग, तभी आया भूकंप और फिर…2000 से अधिक लोगों की गई जान
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

सड़क किनारे बैठे थे लोग, तभी आया भूकंप और फिर…2000 से अधिक लोगों की गई जान

मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 के पार हो गई है जबकि इससे अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कम से कम 2,012 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 2,059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 1,404 की हालत गंभीर है। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप के झटकों के बीच लोग बदहवास भागते नजर आए। भूकंप के झटकों से कई इमारतों की नींव हिल गई तो कुछ के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली। मोरक्को के लोगों ने इस भूकंप के कई विडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल का गुब्बार नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी बोले- मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत भारत की राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि "अंतरराष्ट्री...
आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। तेलुगू देशम पार्टी ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें विजयवाड़ा जेल में भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन धाराओं में मे दर्ज किया मुकदमा टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू को आज सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120(बी), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 201, 109 के साथ 34 और 37 के त...
नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पत्थर बरसाने वाले 6 लोग पकड़ाए
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पत्थर बरसाने वाले 6 लोग पकड़ाए

नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव करनेवालों पर पुलिस की कार्रवाई शुरु हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। मंगलवार देर शाम यात्रा को रोकने की कोशिश की गई थी और वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। जन आशीर्वाद यात्रा में पथराव की घटना के बाद से बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दल इस घटना के लिए एक—दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा जावद से रवाना होकर मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के रावडी कुडी गांव पहुंची थी कि कुछ ग्रामीणों ने वहां गाय-भैसों को आगे कर काफिला रुकवा दिया। बाद में पथराव किया। इससे यात्रा में शामिल रथ व अन्य वाहनों के कांच टूट गए। जावद एसडीओपी विमलेश उक्र के अनुसार जैसे ही जानकारी मिली कि रावडकुड़ी गांव में यात्रा पर पथराव हुआ, वहां तुरंत पुलिस फोर्स पहुंच गई है। ग्रामीणों से बा...
UP के 8 जिलों में NIA का छापा, घोसी में सपा का प्रचार कर रहे नेता के घर पहुंची टीम
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

UP के 8 जिलों में NIA का छापा, घोसी में सपा का प्रचार कर रहे नेता के घर पहुंची टीम

NIA की टीम ने सुबह से आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली समेत 8 जिलों में छापेमारी कर रही है। BHU के छात्र संगठन कार्यालय में टीम भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को कब्जे में लेकर दस्तावेज खंगाल रही है। संगठन के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों पर NIA को इनपुट मिला है। NIA के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है। नक्सली कनेक्शन को लेकर छापेमारी वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह छापा मारा। बताया जा रहा है कि इस मकान में दो छात्राएं भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा का दफ्तर चलाती हैं। यहां से सरकार विरोधी गतिविधियों को संचालित करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार संगठन की दो सदस्य हिरासत में हैं। सूत्रों के मुताबिक छात्राओं के अलावा मोर्चा से जुड़े कई अन्य युवक भी मकान में मौजूद हैं। एनआईए की टीम सभी से अलग-अलग पूछताछ कर रह...
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वाले सांसद पर खफा हुए CJI तो वकील सिब्बल ने झाड़ लिया पल्ला, अब अकबर लोन को देना होगा SC में हलफनामा
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वाले सांसद पर खफा हुए CJI तो वकील सिब्बल ने झाड़ लिया पल्ला, अब अकबर लोन को देना होगा SC में हलफनामा

जम्मू और कश्मीर के अनुच्छेद 370 पर हो रही सुनवाई सांसद अकबर लोन पर भारी पड़ गई है। सुनवाई के दौरान सांसद अकबर लोन के कृत्य पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ सहित संवैधानिक बेंच के सभी न्यायाधीश खफा नजर आए। सभी इस बात से गुस्से में थे कि भारत के संप्रभुता की शपथ लेने वाला सांसद जम्मू कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। सभी न्यायाधीशों ने लोन की तरफ से पेश वकील कपिल सिब्बल से कहा कि सांसद को इसके लिए माफी मांगनी होगी। इस मामले में कपिल सिब्बल ने साफ कहा कि उन्होंने गलत किया है। न्यायालय कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद पांच न्यायाधीशों की बेंच ने आदेश दिया कि अकबर लोन से लिखित रूप में मंगलवार तक भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लें। सभी न्यायाधीशों ने कहा कि"अकबर लोन बिना शर्त स्वीकार करें कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वह भारत के संविधान क...