मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि मचाएगी तबाही
भोपाल। पूस का यह महीना अब पूरे रंग में आ गया है। मावठा, घने कोहरे और सर्द हवाओं से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात की तुलना में दिन में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 27 जिलों में हल्की बारिश हुई तो गुरुवार को भोपाल और नर्मदापुरम में बौछारें हुईं। भोपाल में शाम तक 8 मिमी तो नर्मदापुरम में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 15 से अधिक स्थानों पर अधिकतम तापमान २० डिग्री से नीचे चला गया।
नौ साल बाद जनवरी के पहले सप्ताह में भोपाल में दिन ज्यादा सर्द रहा। महज 24 घंटे में ही यहां अधिकतम तापमान में 7 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री था। गुरुवार को यह घटकर 16.7 डिग्री रह गया। इससे पहले 1 जनवरी 2024 को राजधानी में तापमान 14.4 डिग्री था। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 14.7 रहा।
15 साल बाद ऐसा मौसम पहली बार..
मौसम विभाग का कहना ...










