Wednesday, September 24

रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दूर-दूर से दिख रही थी आग की लपटें

रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई। यहां प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें नजर आ रही थी। आग की चपेट में एक मकान भी आ गया जो फैक्ट्री के नजदीक था। आग से भारी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, वहीं जनहानि के समाचार नहीं हैं। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी।

रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि रतलाम के अलावा ही इप्का, नामली, धामनोद और सैलाना से फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग की चपेट में फैक्ट्री के पास बना एक मकान भी चपेट में आ गया। हालांकि प्रशासन ने समय रहते उस मकान को खाली करवा लिया गया था। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह आग राम नगर के पास स्थित कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी। बताया जाता है कि पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में रातभर से अफरा-तफरी का माहौल है। आग की लपटों के कारण धुआं इतना ज्यादा था कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे।