Saturday, November 8

हादसा

चीन में 7.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

चीन में 7.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

चीन में एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) की रिपोर्ट के अनुसार, किर्गिस्तान और झिंजियांग के बीच सीमा क्षेत्र में 7.02 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड के अनुसार, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई तक पहुंचा। 7.02 की तीव्रता वाला भूकंप चीन के झिंजियांग क्षेत्र में 27 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। अक्सू शहर से 140 किलोमीटर पश्चिम में सुबह 2:00 बजे (1800 GMT सोमवार) के बाद भूकंप आया। करीब 1,400 किलोमीटर दूर होने के बावजूद नई दिल्ली में झटके महसूूस किए गए। दिल्ली-NCR में काफी देर तक महसूस हुए झटके देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सोमवार को भूकंप के झटके महससूस किए गए। भूूकंप के तुरंत बाद लोग घरों से बाहर आ गए। ऊंची इमारतों पर रहने वाले लोगों को ज्यादा जोर के झटके महसूस हुए। दिल्ली नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस...
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में बवाल, पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प, शहर में एंट्री पर रोक
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में बवाल, पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प, शहर में एंट्री पर रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा मेघालय से असम में प्रवेश करने जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राहुल की यात्रा को लेकर असम में तनाव पैदा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़़प हो गई है। इस घटना के बाद राहुल गांधी की यात्रा पर शहर में एंट्री पर रोक लगा दी है। असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत ने यह कदम पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक बाद उठाया है। इसके बाद कांग्रेस ने असम सरकार पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प राहुल गांधी की यात्रा आज मेघालय से एक बार फिर असम में प्रवेश कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा राज्य के सबसे बड़े शहर गुवा...
चीन में भीषण भूस्खलन, 47 लोग हुए दफन
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

चीन में भीषण भूस्खलन, 47 लोग हुए दफन

मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। और जब मौसम पलटी मारता है, तो काफी नुकसान होता है। पिछले कुछ समय में दुनियाभर में मौसम की मार के मामले देखने को मिल रहे हैं। चीन पर पिछले साल मौसम की काफी मार पड़ी। पर इस साल भी चीन पर मौसम की मार पड़ रही है। मौसम की मार का एक मामला चीन में आज, सोमवार, 22 जनवरी को भी देखने को मिला। चीन के साउथवेस्ट इलाके में युन्नान (Yunnan) प्रांत के झेनशियोंग (Zhenxiong) काउंटी में आज भीषण भूस्खलन का मामला सामने आया है। करीब 47 लोग हुए दफन जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया। इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने क...
अमरीका में बर्फीले तूफान से 83 की मौत: 342 उड़ानें रद्द, 34 डिग्री तक गिरा तापमान
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

अमरीका में बर्फीले तूफान से 83 की मौत: 342 उड़ानें रद्द, 34 डिग्री तक गिरा तापमान

पूरा अमरीका इन दिनों बर्फीले तूफानों के चलते बेहद सर्द मौसम की जानलेवा स्थितियों से जूझ रहा है। कई राज्यों में तापमान माइनस 34 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक आ चुका है। उत्तर में मोंटाना से लेकर दक्षिण पूर्व में फ्लोरिडा तक जमा देने वाली सर्दी से पानी की पाइप लाइन फटना और बर्फबारी-तूफान के चलते बिजल गुल होना के समाचार आ रहे हैं, जिससे लाखों अमरीकी पानी और बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं। चरम मौसमी हालातों के चलते पूरे अमरीका में अब तक कम से कम 83 लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग ने आर्किटक ब्लास्ट के चलते कनाडा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण फ्रास्टबाइट और हाइपरथर्मिया की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। हालांकि सर्दी के हालात पिछले से कम रहने की उम्मीद जताई गई है। टेनेसी और ओरेगॉन में सबसे अधिक मौतें सबसे अधिक मौतें अमरीकी प्रांत टेनेसी में उस समय रिपोर्ट की गई हैं...
बंद कमरे में मिली चार लाशें, 7 लोगों पर हत्या का आरोप
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

बंद कमरे में मिली चार लाशें, 7 लोगों पर हत्या का आरोप

दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। नागौर के नजदीक डीडवाना जिले में पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस वालों के भी पसीने छूट गए। तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए। कमरा धक्का मारकर खोला तो पता चला कि दो बच्चे और उनकी माएं.... मृत अवस्था में हैं। दोनो बहनें थीं और उनकी शादी एक ही घर में हुई थी। पति कमाने के लिए परदेस चले गए। परिजनों ने परिवार के ही आधा दर्जन लोगों के उपर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। मौलासर थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि साजिया और नाजिया की शादी एक ही घर में हुई थी। उनके पति विदेश में काम करते हैं। देर रात दोनो अपने कमरे में मृत मिलीं। उनके बच्चे जिनकी उम्र पांच साल और सात साल हैं, उनके शव भी वहीं पर मिले हैें। देर रात शवों को बांगड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।...
कोल्ड डे का अलर्ट! इन राज्यों में विजिबिलिटी रहेगी कम, तीन दिन चलेगी शीतलहर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कोल्ड डे का अलर्ट! इन राज्यों में विजिबिलिटी रहेगी कम, तीन दिन चलेगी शीतलहर

देश के उत्तरी राज्यों में लोगों को इन दिनों भीषण सर्दी से गुजरना पड़ रहा है। घने कोहरे और गिरते तापमान से मुसीबतें बढ़ गई हैं। आने वाले 3 दिनों तक शीतलहर चलेगी। जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। एक तरफ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहा, जबकि मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम फिलहाल नहीं रुकने वाला है। साथ ही लोगों को कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे से भी जूझना पड़ेगा। पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम देश की राजधानी दिल्ली में भीषण सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक जा सकता है। दिनभर कोहरा छाए रहने की संभावना है। ...
यहां बेखौफ हैं अपराधीः छिंदवाड़ा के बाद सिवनी में भी पुलिसकर्मी की हत्या
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

यहां बेखौफ हैं अपराधीः छिंदवाड़ा के बाद सिवनी में भी पुलिसकर्मी की हत्या

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक एएसआई पर बुलेरो चढ़ाकर हत्या करने के 24 घंटे में ही सिवनी में भी बड़ी वारदात हो गई। यहां बदमाशों की फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली मारने वाला आरोपी भिंड का रहने वाला है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। सिवनी में गुरुवार देर रात को इस घटना से सनसनी फैल गई। यहां बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हो गई। गोली कांस्टेबल राकेश ठाकुर को लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया। नागपुर में देर रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे अलग-अलग अपराधों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम गई थी। पुलिस की टीम जब छिंदवाड़ा बायपास पर पहुंची, तो वहां एक अपराधी ने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल राकेश ठाकुर को लगी। वे गंभी...
पाकिस्तान के हमले का जवाब देने की तैयारी में ईरान, युद्ध की बढ़ी संभावना
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

पाकिस्तान के हमले का जवाब देने की तैयारी में ईरान, युद्ध की बढ़ी संभावना

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को अगले महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे। सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने पूरे हो चुके हैं। वहीं इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच चल रहे युद्ध को भी 3 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। अब ऐसा लग रहा है कि दुनिया एक और युद्ध की गवाह बन सकती है। और वो भी जल्द ही। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। यह युद्ध ईरान (Iran) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हो सकता है। किस वजह से शुरू हो सकता है युद्ध? ईरान ने बुधवार को आधी रात करीब 2 बजे पाकिस्तान (Pakistan) में बलूचिस्तान प्रांत में कोह-ए-सब्ज क्षेत्र में एयर स्ट्राइक कर दी थी। ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर हमला कर दिया और वो भी बिना किसी चेतावनी के। ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने भी ईरान से बदला लेते हुए ...
राजस्थान सीएम भजनलाल को मिली जान से मारने की धमकी, दो वार्डन सस्पेंड
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

राजस्थान सीएम भजनलाल को मिली जान से मारने की धमकी, दो वार्डन सस्पेंड

पुलिस कन्ट्रोल रूम में बुधवार सुबह एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री को शूट करने की धमकी दी। बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया। मुख्यमंत्री को शूट करने की धमकी से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत मामला आला अधिकारियों को बताया गया। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे फोन आया, कुछ देर में पता कर लिया कि जेल में से फोन आया। करीब दोपहर 12 बजे जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद बंदी तक पुलिस पहुंची। उस बंदी ने बताया कि पोक्सो के मामले में बंद बंदी ने उससे मोबाइल मांगकर फोन किया है। दोनों बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द प्रॉडक्शन वारंट पर दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। आशंका: जेलकर्मी की मदद से पहुंचा मोबाइल सूत्रों के मुताबिक, जेल में कोई भी सामान बिना तस्दीक के नहीं जाने दिया जाता है। आशंका है कि किसी जेलकर्मी ने ही बंदियों तक...
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, कमांडो की गोली मारकर हत्या
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, कमांडो की गोली मारकर हत्या

3 मई 2023 से मणिपुर में शुरू हुई अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों बलों की तैनाती के बावजूद उग्रवादियों का मनोबल कम नहीं हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच एक बार हिंसा हुई है। जिस वजह से तेंगनोउपल और मोरेह जिले में हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुकी उग्रवादियों ने मोरेह के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी को निशाना बना दिया। बताया जा रहा है कि कुकी उग्रवादियों ने ना सिर्फ सुरक्षाबलों की चौकी पर बम फेंके बल्कि ताबड़तोड़ गोलीबारी भी की। इस गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। शहीद सुरक्षाकर्मी की पहचान वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई। बता दें कि सोमोरजीत मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिम जिले के मालोम का रहने वाला है। पुलिस हत्या मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद कुमार की हत्या के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा के ...