कमजोर हुआ चक्रवात असानी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात असानी कमजोर होकर गहरे दबाब में बदल गया है। चक्रवात असानी बुधवार देर रात मछलीपट्टनम और आंध प्रदेश के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है। इसके साथ ही अगले 12 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र के आसपास मंडराने और एक अच्छी तरह से निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा व आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। यह बारिश असानी के कमजोर होने से बनने वाले दबाव के कारण हो रही है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है फिर उसके बाद सुधार आएगा। वहीं इस दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों व ओडिशा सहित कई जग...










