Tuesday, November 11

राजधानी समाचार

Godrej के 7000 करोड़ के लक्जरी प्रोजेक्ट पर सेना को आपत्ति, काम रुकवाने के लिए उठाया ये कदम
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Godrej के 7000 करोड़ के लक्जरी प्रोजेक्ट पर सेना को आपत्ति, काम रुकवाने के लिए उठाया ये कदम

मुंबई में गोदरेज (Godrej Group) के 7000 करोड़ रुपये के लक्जरी आवासीय प्रोजेक्ट पर सेना ने आपत्ति जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के उत्तरी उपनगर कांदिवली (पूर्व) में बन रहे गोदरेज समूह के ‘गोदरेज रिजर्व’ पर भारतीय सेना के केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) ने ऐतराज जताया है। सीओडी ने इस आवासीय परियोजना को तत्काल रोकने की मांग की है। सीओडी (Central Ordnance Depot) ने ‘गोदरेज रिजर्व’ पर आपत्ति जताते हुए शहर के स्थानीय निकाय ग्रेटर मुंबई नगर निगम (MCGM) को पत्र लिखा है। इसमें गोदरेज रिजर्व परियोजना (Godrej Reserve Project) के लिए तत्काल ‘काम रोकने का नोटिस’ जारी करने को कहा गया है। प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराये! सेना के मुताबिक, गोदरेज रिजर्व परियोजना एक संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान के बहुत करीब स्थित है। वास्तव में यह 500 मीटर क्षेत्र के भीतर 250 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां रक्षा वि...
बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 9 लोगों के उड़े चीथड़े, बढ़ सकता है आंकड़ा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 9 लोगों के उड़े चीथड़े, बढ़ सकता है आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 9 लोगों की एक साथ मौत हो गई है। बेमेतरा के बारूद फैक्टरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि 9 लोगों के चीथड़े उड़ गए। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।...
ब्रिटेन में चुनाव से रूक सकता है भारत के साथ व्यापार
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

ब्रिटेन में चुनाव से रूक सकता है भारत के साथ व्यापार

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने जल्द चुनाव की घोषणा किए जाने से भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते यानी FTA को अपने दौर में आने में देरी हो सकती है। भारत लोेकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही जुलाई में ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद कर रहा था। सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि ब्रिटेन में जल्दी चुनाव कराने की घोषणा से व्यापार करार में और देरी होगी। इस अहम व्यापार करार पर वार्ता 2022 में शुरू हुई थी। इसे उसी साल दीवाली तक पूरा करने का लक्ष्य था। मगर ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम बोरिस जॉनसन के इस्तीफे की वजह से करार नहीं हो पाया। हालांकि सुनक (Rishi Sunak) के कार्यकाल के दौरान दोनों पक्षों ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की मगर द्विपक्षीय निवेश संधि, द्विपक्षीय सामाजिक सुरक्षा समझौता और कार्बन बॉर्डर कर जैसे मसलों का अभी पूरी तरह से ...
बंगाल में चुनाव के बीच फिर खूनी खेला, TMC नेता की हत्या कर तालाब में फेंका शव
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बंगाल में चुनाव के बीच फिर खूनी खेला, TMC नेता की हत्या कर तालाब में फेंका शव

लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण के मतदान से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बड़ी घटना सामने आई है। वोटिंग से पहले शुक्रवार रात 24 मई 2024 को पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में तृणमूल कांग्रेस TMC नेता शेख मैबुल की हत्या कर दी गई। TMC ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या की है। वह पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य थे। शेख मैबुल शुक्रवार रात 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया। धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर कई बार वार किए। उनकी मौत हो जाने के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। जब कुछ लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने बॉडी बाहर निकाली। हालांकि, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बंगाल में हर चरण की वोटिंग से पहले तनाव पश्चिम बंगाल ...
दिल्ली का दंगल: BJP पर प्रदर्शन दोहराने का दबाव, ‘इंडिया’ के लिए खोने को कुछ नहीं
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

दिल्ली का दंगल: BJP पर प्रदर्शन दोहराने का दबाव, ‘इंडिया’ के लिए खोने को कुछ नहीं

दिल्ली दिल वालों की है। जिसे भी दिया, दिल खोलकर दिया। विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) तो लोकसभा में भाजपा दोनों को जब बहुमत दिया तो ऐसा कि विपक्ष साफ ही कर दिया। अपने लिए आप और देश के लिए भाजपा को चुनती आई दिल्ली के इस दिल को समझने के लिए मैं भी पहुंच गया नई दिल्ली। दिल्ली के दिल में इस बार कुछ चुभन महसूस हुई। यह चुभन इस बार भाजपा को भी दर्द का अहसास कराती नजर आ रही है। यह जीत का अंतर कम करने की वजह भी बनती दिख रही है। इसकी एक वजह भाजपा के कुछेक वह सांसद भी हैं, जो इस बार टिकट कटने के कारण रूष्ट होकर बैठे हैं। दिल्ली की सातों सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। भाजपा के सामने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। आप और कांग्रेस के पास दिल्ली में खोने को कुछ नहीं। अलबत्ता पाने को जरूर है। नतीजतन दिल्ली में फिर पैर जमाने के लिए कांग्रेस और आप दोनों इंडी गठबंधन के मंच पर आ गए हैं। हालांकि...
छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी, प्रधान-मेनका और महबूबा सहित इनकी किस्मत का होगा फैसला
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी, प्रधान-मेनका और महबूबा सहित इनकी किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 42 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इनमें दिल्ली की सात, बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल हैं। छठे चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, आप नेता सोमनाथ भारती, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ...
एमपी-महाराष्ट्र की बॉर्डर पर रईसजादों की रेव पार्टी, पुलिस रेड में नशे में धुत पकड़ाए लड़के-लड़कियां
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, संपादकीय, हादसा

एमपी-महाराष्ट्र की बॉर्डर पर रईसजादों की रेव पार्टी, पुलिस रेड में नशे में धुत पकड़ाए लड़के-लड़कियां

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर बैतूल जिले के मुलताई के गौनापुर में एक रेव पार्टी पर छापा मारते हुए पुलिस ने कई युवक-युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में से कुछ मध्यप्रदेश के तो कुछ महाराष्ट्र के हैं जो कि रईसजादे हैं और मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। रेव पार्टी पर पुलिस का छापा बुधवार की रात मुलताई पुलिस को सूचना मिली थी कि आचार संहिता के बावजूद गौनापुर के रिसॉर्ट में तेज साउंड में डीजी बज रहा है पार्टी चल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि हर तरफ नशे में धुत लड़के-लड़कियों तेज साउंड पर झूम रहे थे। पुलिस ने तुरंत डीजे बंद कराया और रिसॉर्ट में मौजूद 11 लड़कियों और 34 लड़कों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पुलिस का कहना है कि पार्टी में नागपुर से लेडी डांसर बुलाई गई थीं लेकिन फिलहाल देह व्य...
बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं केमिकल से पके आम, प्राकृतिक रूप से पके आमों की पहचान कैसे करें
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा, हैल्थ

बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं केमिकल से पके आम, प्राकृतिक रूप से पके आमों की पहचान कैसे करें

आम खाने के शौकीन लोग संभल जाएं। यह शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह आपको पांचनतंत्र की समस्याओं के अलावा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी दे सकता है। जी हां, बाजार में जिस घातक रसायन से पकाकर आम लाए जा रहे हैं, वह स्वाद में भले ही अच्छा लगे पर सेहत के लिए हानिकारक है। इसलिए आंखें खोलकर आम खरीदें। आम पर लगे हुए हानिकारक रसायनिक पदार्थ का सेहत पर असर बाजार में इन दिनों फलों का राजा कहलाने वाले आम की बिक्री बड़े जोरों पर है। बाजार में बिक रहा आम प्राकृतिक रूप से नहीं पका हुआ,बल्कि इसे विभिन्न रसायनिक पदार्थ के सहयोग से पकाया जा रहा है। आम पर लगे हुए हानिकारक रसायनिक पदार्थ का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कस्बे में फल विक्रेताओं से जब इस बारे में बात की तो माना की यह आम सेहत के लिए अच्छे नहीं है। रसायनिक पदार्थ से पके हुए फलों को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इनसे विभिन्न पेट संबंधित ब...
दक्षिण बंगाल के ऐतिहासिक शहर में रोचक होगा ‘खेल’ का नतीजा, जानिए TMC और BJP का समीकरण
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

दक्षिण बंगाल के ऐतिहासिक शहर में रोचक होगा ‘खेल’ का नतीजा, जानिए TMC और BJP का समीकरण

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम का जिक्र आते ही 2007 में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की याद आ जाती है। तब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन शुरू किया। फिर ममता ने हुगली के सिंगूर में ऐसा भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन छेड़ा कि 34 साल से सत्ता में काबिज वामदल उखड़ गए। इसी नंदीग्राम में पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम ममता को पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी से हार का स्वाद चखना पड़ा। दरअसल, तमलुक संसदीय क्षेत्र में ही नंदीग्राम विधानसभा सीट आती है। ऐतिहासिक शहर तमलुक में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। तृणमूल ने युवा उम्मीदवार देवांशु भट्टाचार्य को मैदान में उतारा है। भाजपा ने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय पर दांव खेला है। माकपा से अधिवक्ता सायन बनर्जी मैदान में हैं। तमलुक में फील्डिंग सज चुकी है। ‘खेला होबे’ फेम देवांशु का जोश चलेगा या पूर्व जज अभि...
कल आ रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, 102km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने दी ये चेतावनी
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कल आ रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, 102km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने दी ये चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में यह मॉनसून से पहले इस सीजन का पहला चक्रवात (Cyclone) है। रविवार शाम तक बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से भीषण चक्रवाती तूफान टकराएगा। इसका नाम रेमल (Remal) रखा गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रथा के अनुसार इस तूफान का नाम रेमल रखा है। IMD के मुताबिक रविवार को चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। IMD ने दी ये चेतावनी मौसम कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने तथा 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी। साथ ही वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की सतह के गर्म तापमान के कारण चक्रवाती तूफान तेजी से अपनी गति बढ़ा रहे हैं...