Wednesday, October 29

आंदोलन

क्या शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं सीएम मोहन यादव…?
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

क्या शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं सीएम मोहन यादव…?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनावों और सरकार के गठन के परिदृश्य पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने चुनावों में चेहरा तो शिवराज का दिखाया, लेकिन शादी मोहन यादव की करा दी। यहां पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के जयंती समारोह में पटवारी ने कहा कि इस सरकार में सब कुछ ऊपर से कंट्रोल हो रहा है। मंत्रियों के विभाग तक ऊपर से तय हो रहे हैं। अब जिस तरह से अफसरों को हटाया जा रहा है उसमें शिवराज से बदला लेने की भावना साफ नजर आ रही है। शिवराज ने 3 हजार रुपए लाड़ली को देने का वादा किया था लेकिन वे खुद किनारे कर दिए गए और वे समय समय पर अपना दुखड़ा व्यक्त कर रहे हैं। मोदी पर भी निशाना पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। भाजपा के स्लोगन मोदी की गारंटी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि जो कहो वो कभी करो मत। उन्होंने भारत की...
तीसरी बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, AAP बोली CM को अरेस्ट करना चाहती है एजेंसी
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

तीसरी बार भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, AAP बोली CM को अरेस्ट करना चाहती है एजेंसी

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तलब किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने 3 जनवरी को पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ईडी को जवाब भेजकर समन को अवैध करार दिया। उन्होंने अपने जवाबी पत्र में कहा है कि उन्हें और उनकी पार्टी को अप्रैल-मई के महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। इस बीच सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं, भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलवार है। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना चाहती है BJP वहीं, अरविंद केजरीवाल के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने कह...
दिल्ली-पंजाब में मां अपने बच्चों को सुना सकती है सबसे छोटी कहानी- ‘एक थी कांग्रेस’, इसपर जो जवाब आया जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

दिल्ली-पंजाब में मां अपने बच्चों को सुना सकती है सबसे छोटी कहानी- ‘एक थी कांग्रेस’, इसपर जो जवाब आया जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

कांग्रेस के साथ ही साथ विपक्षी पार्टियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विपक्षी पार्टियों के नेता नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की कुर्सी हिलाना तो चाहते हैं लेकिन विपक्ष के इंडिया गठबंधन की खुद की ही नींव हिलती डुलती हुई अक्सर नजर आती रहती है। पिछले महीने तीन राज्यों में मिली करारी हार के बावजूद विपक्षी एकजुट होने की बजाय आपस में जुबानी जंग आजमाते हुए अक्सर नजर आते रहते हैं। ऐसा ही वाकया नया साल शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पेश हुआ। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली या पंजाब में एक मां अपने बच्चे को एक सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, वह है ‘एक थी कांग्रेस’। जाहिर सी बात है कि यह बात कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो सकती थी। भगवंत मान के बयान को लेकर कांग्रेस के एक प्रमुख नेता ने पलटवार किया है। 'आप का अभी तो जन्म भी नहीं...
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने छोड़ा भाई का साथ, जल्द ही कांग्रेस से मिलाएगी हाथ
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने छोड़ा भाई का साथ, जल्द ही कांग्रेस से मिलाएगी हाथ

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला इस सप्ताह कांग्रेस में शामिल होंगी। यह कांग्रेस द्वारा तेलंगाना में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने और राज्य में भारत राष्ट्र समिति के प्रभुत्व को समाप्त करने के तुरंत बाद आया है। दक्षिण में कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने में जुटी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शर्मिला को एक महत्वपूर्ण भूमिका देने जा रही है। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस कदम का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करना है। पार्टी को उम्मीद है कि वाईएसआरसीपी छोड़ने के इच्छुक लोग अब कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं जब प्रमुख विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अपना प्रभा...
‘मुंबई में होंगे कई धमाके…’, नए साल के जश्न के बीच मायानगरी को दहलाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

‘मुंबई में होंगे कई धमाके…’, नए साल के जश्न के बीच मायानगरी को दहलाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

नए साल के जश्न के बीच मुंबई शहर में सिलसिलेवार बम धमाके (Serial Blasts) की धमकी दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा कॉल किया। हालांकि मुंबई पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया। जिसमें फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने दावा किया कि शहर में सिलसिलेवार धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। हालांकि नए साल के मौके पर आये इस गुमनाम कॉल को पुलिस ने गंभीरता से लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कई जगहों पर एहतियातन तलाश शुरू की। कॉलर की जानकारी जुटाई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, मुंबई के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली गई। कोई विस्फोटक या क...
भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को पार्टी से निकाला, वायरल वीडियो में किस टिप्पणी से नाराज हुए शीर्ष नेता
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को पार्टी से निकाला, वायरल वीडियो में किस टिप्पणी से नाराज हुए शीर्ष नेता

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की लाइन से हटकर दिए गए बयान पर अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है। यह निर्णय पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता यात्रा के दौरान लिया। इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। अनुपम हाजरा 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बोलपुर से चुने गए थे लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राज्य में अनुसूचित जाति का अपना चेहरा बनाया और उन्हें 2020 में वरिष्ठ पद दिया गया था। उन्हें 2023 में एक और कार्यकाल दिया गया था। उन्हें बिहार में पार्टी का सह-प्रभारी भी बनाया गया था लेकिन पिछले महीनों में उनके बयानों से विवाद खड़ा हो गया था। इस बयान से सुर्खियों में आए अनुपमइसी साल के सितंबर महीने में अनुपम हाजरा ने यह सुझाव देकर सुर्खियां बटोरीं थीं कि तृणमूल कांग्रेस के "भ्रष्ट" नेता, जो सीबीआई या ...
DMK नेता ने बोला- यूपी-बिहार वाले तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं, पॉलिटक्स के गलियारे में कटा बवाल
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

DMK नेता ने बोला- यूपी-बिहार वाले तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं, पॉलिटक्स के गलियारे में कटा बवाल

DMK नेता दयानिधि मारन ने यूपी-बिहार के लोगों के लिए बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। दयानिधि मारन ने कहा है कि यूपी और बिहार के हिंदी बोलने वाले तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करते हैं। उन्होंने कहाकि यह लोग यहां पर कंस्ट्रक्शन से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं। उनके इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। दयानिधि मारन की क्लिप शेयर करते हुए भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि इस पर उनके क्या विचार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहाकि डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने संसद में उत्तर भारतीयों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद रेवंथ रेड्डी ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार के डीएनए से बेहतर बता दिया था। अब डीएमके नेता दयानिधि मारन ने अपनी टिप्पणी से उत्तर-दक्षिण की बहस को आगे बढ़ा दिया है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा है DMK गौरतलब है कि डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इस ...
लोकसभा चुनाव से पहले खरगे की टीम घोषित: टीम में नयों पर नहीं, अनुभवी पर भरोसा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

लोकसभा चुनाव से पहले खरगे की टीम घोषित: टीम में नयों पर नहीं, अनुभवी पर भरोसा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को खुद के कार्यकाल में संगठन में पहला बड़ा फेरबदल किया। खरगे ने अपनी नई टीम बनाने में भाजपा की तरह प्रयोग नहीं किए बल्कि नए चेहरों की बजाय अधिकतर अनभुवी नेताओं को तरजीह दी है। जहां प्रियंका गांधी को यूपी से मुक्त कर बिना प्रभार के महासचिव रखा गया है, वहीं सचिन पायलट को महासचिव बनाकर छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बदलाव करते हुए महासचिव जितेन्द्र सिंह को असम के साथ यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फेरबदल से तारिक अनवर, हरीश चौधरी समेत पांच नेताओं की संगठन से छुट्टी की गई है। तीन महिलाओं को बनाया महासचिव दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारी जुटी पार्टी अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर रही है। फेरबदल के दौरान पार्टी नए प्रयोग से बचने के लिए उदयपुर नवसंकल्प जैसी बातों को किनारे करती दिख रही है। हा...
बजरंग पुनिया ने बीच सड़क पर ही छोड़ दिया पद्मश्री पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने कहा- सम्मान लौटाना उनका निजी फैसला
आंदोलन, कहानी, खेल जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बजरंग पुनिया ने बीच सड़क पर ही छोड़ दिया पद्मश्री पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने कहा- सम्मान लौटाना उनका निजी फैसला

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही माहौल एक बार फिर गरमा गया है। ओलंपियन साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस करने का न सिर्फ ऐलान किया, बल्कि उसे लौटाने के लिए प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि इस दौरान कर्तव्य पथ पर पहुंचने पर उन्हें दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। विरोध के तौर पर उन्होंने अपने पद्मश्री पुरस्कार को फुटपाथ पर रख दिया। वहीं, उनके इस तरह से सम्मान लौटाने पर खेल मंत्रालय का भी बयान आया है। पुनिया ने लौटाया पुलिस ने उठाया पद्मश्री बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटाने का ऐलान किया। इस बाबत उन्होंने एक पत्र प्रधानमंत्री मोदी को लिखा ...
हिजाब पर प्रतिबंध का आदेश वापस, सरकार ने कहा- जो पहनना हो पहनो, जो खाना हो खाओ
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

हिजाब पर प्रतिबंध का आदेश वापस, सरकार ने कहा- जो पहनना हो पहनो, जो खाना हो खाओ

  राज्य के शिक्षण संस्थानों में अब हिजाब पर प्रतिबंध नहीं होगा। स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध संबंधी सरकारी आदेश को वापस लेने का निर्देश मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अधिकारियों को दिया है। नंजनगुड़ में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि जिसको जो पहनना है वह पहन सकता है या, जिसको जो खाना है वह खा सकता है। इसकी पूरी छूट होगी। खाने-पीने या पहनने पर किसी तरह की कोई रोक सरकार नहीं लगाएगी। उन्होंने अधिकारियों से हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। 'भाजपा पहनावे और जाति के आधार पर बांट रही' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास का नारा खोखला है। भाजपा पहनावे और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। खान-पान और पहनावे से जुड़े मामले व्यक्तिगत पसंद का मामला है। इसका राजनीतिकर...