Tuesday, October 28

आंदोलन

मालदीवः संकट में मुइज्जू की सरकार, महाभियोग की तैयारी, मंत्रिमंडल में नियुक्ति को लेकर टकराव
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

मालदीवः संकट में मुइज्जू की सरकार, महाभियोग की तैयारी, मंत्रिमंडल में नियुक्ति को लेकर टकराव

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की सरकार अब संकट में दिख रही है। मालदीव की संसद में सबसे बड़ी मुख्य विपक्षी पार्टी एमडीपी, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है। जिसके बाद मुइज्जू की सरकार गिरने की आशंका है। चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच रविवार को संसद में मारपीट होने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। गौरतलब है कि मालदीव में राष्ट्रपति और संसद के लिए अलग-अलग चुनाव होते हैं और संसद में मुइज्जू की पार्टी का बहुमत नहीं है। विपक्ष के पास हैं 56 सांसद गौरतलब है कि सोमवार को मालदीव की संसद में सबसे बड़ी पार्टी एमडीपी की संसदीय समूह की बैठक में महाभियोग प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। 87 सदस्य वाली मासदीव की संसद ...
बिहार में ‘खेला’ से ‘इंडिया’ गठबंधन की राह हुई मुश्किल, बिहार-महाराष्ट्र की 88 सीटों पर विपक्ष का समीकरण बिगड़ा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बिहार में ‘खेला’ से ‘इंडिया’ गठबंधन की राह हुई मुश्किल, बिहार-महाराष्ट्र की 88 सीटों पर विपक्ष का समीकरण बिगड़ा

बिहार में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार का सियासी ‘खेला’ कर पाला बदलने से इंडिया गठबंधन की राह मुश्किल हो गई है। भाजपा ने सधी रणनीति से महाराष्ट्र की 48 और बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विपक्ष का खेल बिगाड़ दिया है। इसके साथ अब गठबंधन में शामिल कांग्रेस, टीएमसी, आप, सपा जैसे दलों के अलग-थलग होकर लोकसभा चुनाव में जाने की आशंका खड़ी हो गई है। भाजपा भी यही चाहती है कि विपक्षी दल अलग-अलग चुनाव लड़े, जिससे उनके वोटों का बिखराव हो और भाजपा की राह आसान होती चली जाए। बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी होगा खेला दरअसल, 2022 में नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस को आगे की राह दिखाई। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले सबसे मुश्किल हालात का सामना बिहार और महाराष्ट्र में कर रही थी। इन दोनों राज्यों में 88 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 2019 म...
ब्रेक के बाद, बंगाल से आज फिर शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

ब्रेक के बाद, बंगाल से आज फिर शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू होगी। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा गुरुवार सुबह असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई और विराम ले लिया था। इस दौरान राहुल नई दिल्ली लौट आए। कांग्रेस नेता सुवंकर सरकार ने कहा कि राहुल रविवार, 28 जनवरी सुबह 11.30 बजे सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह जलपाईगुड़ी जाएंगे जहां से यात्रा फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा बस और पैदल दोनों तरह से आगे बढ़ेगी और रात को सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। यह यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करने वाली है और फिर मुर्शिदाबाद से यात्रा करने के बाद 1 फरवरी को राज्य से रवाना होगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता को लिखा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार...
‘अंबेडकर नहीं, नेहरू का संविधान में अधिक योगदान’- सुधींद्र कुलकर्णी, BJP ने कहा दलित विरोधी सोच
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘अंबेडकर नहीं, नेहरू का संविधान में अधिक योगदान’- सुधींद्र कुलकर्णी, BJP ने कहा दलित विरोधी सोच

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व करीबी सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी के लेख ने विवाद खड़ा कर दिया। इस लेख में कहा गया कि भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संविधान के निर्माण में बीआर अंबेडकर से अधिक योगदान दिया। प्रकाशित लेख को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने भी एक्स पर (अब हटाए गए पोस्ट में) साझा किया था। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे "अपमानजनक" और दलितों और अंबेडकर का अपमान बताया। दलित विरोधी है कांग्रेस- भाजपा भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दलितों और अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की ‘नफरत’ नई नहीं है। विपक्षी दल अभी भी लेख का समर्थन करके उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पित्रोदा ने दावा किया है कि यह नेहरू थे जिन्होंने अंबेडकर की त...
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में इन दिनों राजनीतिक उलटफेर जारी है। बिहार में महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बीते 3 दिन से जारी उठापटक के बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया औ अब एनडीए की नई सरकार बनाएंगे। बीजेपी ने रविवार को सुबह 9 बजे बैठक बुलाई। वहीं, जेडीयू की सुबह 10 बजे विधानमंडल दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार शाम 4 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार आज 10 बजे मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू विधायक दल की बैठक की। उसके बाद फिर एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार ने आज सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार आज 4 बजे मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। सुशील मोदी बनेंगे डिप्टी सीएम! सूूत्रों के मुुताबिक सीएम नीतीश कुमार चाहते हैं ...
आज बिहार में गिरेगी महागठबंधन सरकार! नीतीश देंगे इस्तीफा, तेजस्वी को सीएम बनाने में जुटे लालू
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

आज बिहार में गिरेगी महागठबंधन सरकार! नीतीश देंगे इस्तीफा, तेजस्वी को सीएम बनाने में जुटे लालू

बिहार में पिछले दो दिनों से चले रहे सियासी ड्रामे का आज अंत हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, बिहार की के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी को सीेएम बनाने के लिए पूरा दमखम लगाते दिख रहे हैं। बता दें कि बिहार की सियासत को तीनों ही दलों में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। खबर ये है कि भाजपा इस बार नीतीश को अपने शर्तों पर गठबंधन में शामिल करना चाहती है। आज इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं नीतीश कुमार प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की सत्ता पर करीब 18 साल से काबिज नीतीश कुमार शनिवार को एक बार फिर से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सूबे में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद आज भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं। अग...
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में नई अर्जी दाखिल, गर्भगृह को लेकर नया दावा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में नई अर्जी दाखिल, गर्भगृह को लेकर नया दावा

यूपी के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में एक कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है। दाखिल में कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जिस वर्तमान गर्भगृह को प्रभु की जन्मस्थली बताया जा रहा है। हकीकत में वह मूल गर्भगृह है ही नहीं। सन 1669-70 में औरंगजेब ने कराया था निर्माण दायर अर्जी में कहा गया है कि प्राचीन केशवदेव मंदिर में बने गर्भगृह को तो मुगल बादशाह औरंगजेब ने साल 1669-70 में तुड़वा कर उस स्थान पर ईदगाह का निर्माण करा दिया था। इसलिए उस स्थान पर एक नोटिस बोर्ड लगाकर गर्भगृह के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को यह बताया जाए कि वह स्थान वास्तविक गर्भगृह नहीं है। वकील पी वी रघुनन्दन ने दायर की अर्जी सिविल जज अनुपमा सिंह की कोर्ट में वकील पी वी रघुनन्दन ने अर्जी दाखिल कर अनुरोध किया है कि यह बात ज्ञात है कि वर्तमान गर्भगृह हकीकत में भगवान श्रीकृष्ण ...
कांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा

असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खरगे ने आरोप लगाया है कि यात्रा पर असम सरकार हमला करवा रही है। उन्‍होंने दावा किया है कि ऐसा करने वालों को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि उनको हिमंता सरकार पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने अमित शाह से राहुल गांंधी सुरक्षा बनाने की मांग की है। हमलावरों को पुलिस का संरक्षण कांग्रेस अध्यक्ष ने दो पन्‍ने के पत्र में लिखा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही। बीजेपी के कार्यकर्ता इस यात्रा पर हमले कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि हमलावरों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। उनके मुताबिक, 21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी है...
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में बवाल, पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प, शहर में एंट्री पर रोक
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में बवाल, पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प, शहर में एंट्री पर रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा मेघालय से असम में प्रवेश करने जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राहुल की यात्रा को लेकर असम में तनाव पैदा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़़प हो गई है। इस घटना के बाद राहुल गांधी की यात्रा पर शहर में एंट्री पर रोक लगा दी है। असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत ने यह कदम पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक बाद उठाया है। इसके बाद कांग्रेस ने असम सरकार पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प राहुल गांधी की यात्रा आज मेघालय से एक बार फिर असम में प्रवेश कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा राज्य के सबसे बड़े शहर गुवा...
मंदिर में जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, कहा- अब पीएम तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

मंदिर में जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, कहा- अब पीएम तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज असम के नागांव जिले में स्थित असमी संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन जन्मस्थान पर समय बदलने के कारण प्रशासन ने उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। इससे नाराज राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने से रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है। हम मंदिर का दौरा करना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है कि मैं मंदिर नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे मंदिर नहीं जाने दिया जा रहा है, ये नहीं चाहते कि मैं मंदिर जाऊं। साफ है कि ऊपर से आदेश आया है। पीएम तय करेंगे कि मंदिर में ...