Sunday, October 26

हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में 62,276 नए मरीज मिले; अकेले महाराष्ट्र में ही 37,000, राज्य में यह पिछले पीक से डेढ़ गुना
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में 62,276 नए मरीज मिले; अकेले महाराष्ट्र में ही 37,000, राज्य में यह पिछले पीक से डेढ़ गुना

देश में कोरोना के आंकड़े डराने वाली दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 62,276 नए मरीज मिले। 30,341 ठीक हुए और 292 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां एक ही दिन में 36,902 संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 11 सितंबर को आए पहले पीक से भी डेढ़ा गुना है। तब यहां 24,886 केस आए थे। देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1,61,275 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का उनका इरादा नहीं...
कोरोना देश में:24 घंटे में 59,069 नए केस आए, यह बीते साढ़े पांच महीने में सबसे ज्यादा; 7 दिन में करीब 1.5 लाख एक्टिव केस बढ़े
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में 59,069 नए केस आए, यह बीते साढ़े पांच महीने में सबसे ज्यादा; 7 दिन में करीब 1.5 लाख एक्टिव केस बढ़े

देश में बीते 24 घंटे में 59,069 एक्टिव केस सामने आए, 32,912 मरीज ठीक हुए और 257 की मौत हो गई। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस में 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है। देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य म...
कोरोना देश में:लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,239 मरीज मिले, 23,913 ठीक हुए और 277 की मौत हो गई। यह लगातार पांचवां दिन था, जब नए केस 40 हजार से ज्यादा रहे। मौत का आंकड़ा भी इस साल सबसे ज्यादा है। इस बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 594 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 3 हजार 16 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। जबकि 3.65 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स... इधर, दिल्ली सरकार ने सभी हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग (RAT / RT-PCR) अनिवार्य कर दी है। दिल्‍ली में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी...
कोरोना वैक्सीन पर नई घोषणा:कोवीशील्ड के दो डोज में होगा अब 6 से 8 हफ्ते का अंतर; पहले ये 4 से 6 हफ्ते का था
देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना वैक्सीन पर नई घोषणा:कोवीशील्ड के दो डोज में होगा अब 6 से 8 हफ्ते का अंतर; पहले ये 4 से 6 हफ्ते का था

सरकार का दावा- डोज में 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखने पर वैक्सीन का असर बढ़ जाता है केंद्र सरकार ने कोवीशील्ड वैक्सीन को लेकर अब नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कोवीशील्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच का समय पहले से दो हफ्ते ज्यादा रहेगा। अब तक कोवीशील्ड के दोनों डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते, यानी 28 से 42 दिन का अंतर रखा जाता था। नए निर्देश के मुताबिक अब यह अंतर 6 से 8 हफ्ते यानी 42 से 56 दिन का होगा। नया नियम सिर्फ कोवीशील्ड वैक्सीन पर लागू होगा। देसी वैक्सीन यानी भारत बायोटेक के कोवैक्सिन पर नया नियम लागू नहीं होगा। कोवैक्सिन के दो डोज चार हफ्ते के अंतर से ही लगाए जाएंगे। इसे हमें कोवीशील्ड के टेस्टिंग फॉर्मूले से समझना चाहिए। पुराना फॉर्मूला 0/28/42 का है। यानी 0वां दिन वैक्सीन का, 28वां दिन वैक्सीन के दूसरे डोज का और 42वां दिन एंटीबॉडी टेस्ट का। इससे पता चलता है कि आपके शरीर में वैक्सीन न...
कोरोना देश में:आज 3.50 लाख के पार हो सकता है एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, बीते एक महीने में इलाज करा रहे 2 लाख मरीज बढ़े
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:आज 3.50 लाख के पार हो सकता है एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, बीते एक महीने में इलाज करा रहे 2 लाख मरीज बढ़े

देश में सोमवार को 40,611 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29,735 ठीक हुए और 197 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 47,009 केस आए थे। बीते एक हफ्ते में पहली बार नए केस में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 14 मार्च को 26,413 केस आए थे और इसके अगले दिन 24,437 मरीज संक्रमित पाए गए थे। 15 मार्च के बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 10,676 बढ़ा। अभी 3 लाख 42 हजार 344 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह संख्या आज 3.50 लाख के पार हो सकती है। देश में अब तक 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 330 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 11 लाख 79 हजार 59 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। अपडेट्स उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव...
कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 47,009 केस आए; अकेले महाराष्ट्र में 30,535 मरीज मिले, राज्य में रोजाना का यह सबसे बड़ा आंकड़ा
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 47,009 केस आए; अकेले महाराष्ट्र में 30,535 मरीज मिले, राज्य में रोजाना का यह सबसे बड़ा आंकड़ा

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 47,009 संक्रमित मिले। 21,206 ठीक हो गए, जबकि 213 की मौत हो गई। इस तरह एक दिन में ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 28,653 बढ़ गई। अकेले महाराष्ट्र में ही 30,535 संक्रमित मिले, जो राज्य में कोरोना के दौर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 सितंबर को 24,886 केस आए थे, तब यह सबसे ज्यादा थे। देश में अब तक 1.16 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। अब 3 लाख 31 हजार 671 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। अपडेट्स छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। राज्य के मंत्री रविंद्र चौबे ने इसकी प...
जनता कर्फ्यू का एक साल:वैक्सीन आने के बाद देश में बढ़ी लापरवाही, 11 फरवरी के बाद देश में रोज आने वाले केस 368% बढ़े
इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

जनता कर्फ्यू का एक साल:वैक्सीन आने के बाद देश में बढ़ी लापरवाही, 11 फरवरी के बाद देश में रोज आने वाले केस 368% बढ़े

आज 22 मार्च है। आज से ठीक एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू लगा। ये लॉकडाउन का ट्रायल था। ट्रायल सफल रहा और 25 मार्च से कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच देश में लॉकडाउन लगना शुरू हुआ। कोरोना फिर भी बढ़ता रहा। एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा और तीसरे से चौथा लॉकडाउन लगा। फिर शुरू हुआ अनलॉक का दौर। इन सब के बीच कोरोना बढ़ता गया। सितंबर तक ये रफ्तार बढ़ती रही। अक्टूबर आया तो कहा गया- अब तो मौसम बदलना शुरू होगा तो ये आंकड़े और बढ़ेंगे, लेकिन हुआ उल्टा। कोरोना के मामले घटने लगे। इस साल जनवरी में देश में वैक्सीन भी आ गई। फिर क्या था… हम और लापरवाह हो गए। हमें लगा कि अब तो सब ठीक है, लेकिन एक बार फिर हमारी सोच के उलट कोरोना ने पलटी मारी है। इस साल 11 फरवरी के बाद देश में कोरोना के मामले रोज बढ़ने शुरू हो गए, जो पिछले साल नवंबर के बाद लगातार घट रहे थे। 11 फरव...
कोरोना दुनिया में:बीते दिन 5 लाख से ज्यादा केस आए; ब्राजील के बाद अमेरिका, भारत और फ्रांस में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:बीते दिन 5 लाख से ज्यादा केस आए; ब्राजील के बाद अमेरिका, भारत और फ्रांस में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 5.06 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 2.72 लाख लोग ठीक भी हुए और 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई। शनिवार को सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में आए, यहां 73,450 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद सबसे ज्यादा केस अमेरिका (55,908), भारत (43,815) और फ्रांस (35,345) में रिकॉर्ड किए गए। दुनिया में 12.34 करोड़ मरीजदुनिया में अब तक 12.34 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 9.94 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हुए और 27.21 लाख लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल 2.12 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इंग्लैंड में रिकॉर्ड वैक्सीनेशनब्रिटेन में शनिवार को 7 लाख 11 हजार 156 लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया गया। इसमें से 6 लाख 36 हजार 219 लोग तो सिर्फ इंग्लैंड से थ...
कोरोना देश में:पिछले 24 घंटे में 43,846 केस आए, यह पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा; एक्टिव केस भी 3 लाख के पार
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:पिछले 24 घंटे में 43,846 केस आए, यह पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा; एक्टिव केस भी 3 लाख के पार

देश में कोरोना रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 43,846 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा बीते 115 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर को 43,174 मामले सामने आए थे। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, बीते दिन 22,956 लोगों ने कोरोना को मात दी और 197 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, देश में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा (एक्टिव केस) भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिन एक्टिव केस की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई। कोरोना में बढ़ते प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनमें एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस बीते 8 दिन में बढ़े। देश में 12 मार्च को एक लाख 99 हजार 22 मरीजों का इलाज चल रहा था, जो 20 मार्च को बढ़कर 3 लाख 9 हजार 87 हो गए। अब तक 1.15 करोड़ संक्रमितदेश में अब तक 1.15 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक ह...
MP के 3 शहरों में आज टोटल लॉकडाउन:भोपाल, इंदौर और जबलपुर में मेडिकल सेवाओं को छोड़ बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद; पुलिस ने सख्ती शुरू की
भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

MP के 3 शहरों में आज टोटल लॉकडाउन:भोपाल, इंदौर और जबलपुर में मेडिकल सेवाओं को छोड़ बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद; पुलिस ने सख्ती शुरू की

कोरोना की दूसरी लहर के बीच भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पहला लाॅकडाउन शुरू हो गया है। रविवार को अस्पताल और मेडिकल छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह सिर्फ दूध सप्लाई की छूट दी गई थी। पुलिस सड़कों पर तैनात रही। जगह-जगह बैरिकेड्स भी लगाए। सुबह 9 बजे तक लोगों की आवाजाही सड़कों पर नहीं रुकी तो पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। पूछताछ के बाद जिन्हें छूट दी गई थी उन्हें जाने दिया गया। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को दो गुना किराया देना पड़ा। इंदौर के रीगल चौराहे पर बेवजह सड़क पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उन्हें डंडों से पीटती नजर आई। भोपाल: दुकानें बंद, सड़कों पर निकलते रहे लोगशहर में एक तरह से लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से शुरू हो गया था। रविवार सुबह से अस्पताल और मेडिकल दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। लॉकडाउन के दौरान धारा 188 लागू की गई है। यानी बिना कारण घर से निकलने पर ग...