कोरोना देश में:24 घंटे में 2.48 लाख मरीज ठीक हुए, यह अब तक सबसे ज्यादा; एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त, यह 14 दिन में सबसे कम
देश में बीते 24 घंटे में 3.19 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले और 2,762 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए। संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी पर भी कुछ लगाम लगती दिखाई दे रही है। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.19 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,762बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.48 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.76 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.45 करोड़अब तक कुल मौत: 1.97 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.75 लाख
...










