कोरोना से रिकवरी में भारत नंबर 1:देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस पर जीत पाई, अब 5 लाख से कम एक्टिव केस
देश में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या रविवार को 3 करोड़ के पार हो गई। सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में भारत अब दुनिया में पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। ये तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
ब्राजील में इस समय सबसे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। शनिवार को यहां 48 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। भारत में यह संख्या 41 हजार रही। अमेरिका काफी हद तक संक्रमण की रफ्तार पर काबू पा चुका है। शनिवार को यहां 14 हजार नए मामले दर्ज किए गए।
केस और रिकवरी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादादेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 6 जनवरी को 1 करोड़ और 13 मई को 2 करोड़ के पार हुई थी। यहां सबसे ज्यादा केस 61 लाख केस महाराष्ट्र में मिले हैं। हालांकि रिकवरी में भी यह राज्य...










