Tuesday, September 23

कोरोना देश में:24 घंटे में 43,957 संक्रमित मिले, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत; नए संक्रमितों के आधे से ज्यादा मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में

देश में मंगलवार को कोरोना के 43,957 नए मरीजों की पहचान हुई, 47,030 ठीक हुए और 930 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,007 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच बीते दिन केरल और महाराष्ट्र से डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 14,373 और महाराष्ट्र में 8,418 कोरोना मरीज मिले हैं। यह मंगलवार को देश में मिले संक्रमितों के आंकड़े से आधे से भी ज्यादा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,957
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 47,030
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 930
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.04 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.54 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।