अधिकारीविहीन नगर पालिका से कैसे हो गुणवत्ता की बाद
गंज बासौदा करोडों रूपए के विकास कार्य करने वाली नगर पालिका अधिकारीविहीन नगर पालिका है जिसमें सीएमओ से लेकर यूडीटी तक नहीं है। वर्तमान में प्रभारी सीएमओ से काम चलाया जा रहा है। जल प्रदाय विभाग मेंं उपयंत्री का पद खाली है, राजस्व शाखा में आर आई नहीं है, निर्माण शाखा में सब इंजिनियर नहीं है, स्वास्थ शाखा में स्वास्थ अधिकारी नहीं है और तो और हेडक्लर्क भी प्रतिनियुक्ति पर विदिशा परियोजना शहरी विकास अभिकरण में अटेच चल रहे हैं। ऐसे में शहर में चल रहे करोडों रूपए के विकास कार्यों की गुणवत्ता कैसे की जा सकती है।
नगर पालिका नगर की ऐसी संस्था है जो नगर के मूलभूत ढंाचे को संचालित करती है और नगर के प्रति उसकी जबाबदेही भी ज्यादा रहती है। उसके द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की यदि गुणवत्ता नहीं रहती है तो उसका प्रभाव शहर पर साफ देखा जा सकता है। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को होना आवश...