Wednesday, September 24

चीन में खुदाई में मिला 2100 साल पुराना खजाना

6946_untitled-1चीन के तटीय राज्य जियांगसु में खुदाई के दौरान 128 वर्ष ईसा पूर्व लगभग 2100 साल का खजाना मिला है। इसमें सोने-चांदी से बनी चीजों के अलावा काफी संख्या में छोटे-बड़े रथ भी मिले हैं। बताया जाता है कि 2100 साल पहले चीन के इस तटीय राज्य में जियांगसु में ल्यू फेइ राजा का शासन चलता था। राजतिलक होने के 26 साल बाद उनकी मौत हो गई। उसी राज्य में मकबरे के साथ शाही परिवार को खजाना भी जमीन में गाड़ दिया गया था, जो खुदाई के दौरान अब मिला है। राजा ल्यू अपने पहनावे और आभूषणों के शौक के कारण मशहूर थे। पुरातत्व विशेषज्ञों ने बताया कि अभी जो खजाना मिला, उसमें सोने-चांदी से बनी कई चीजें हैं। काफी संख्या में छोटे-बड़े रथ भी मिले हैं। नानजिंग संग्रहालय के पुरातत्वविदों के अनुसार बाड़े की दीवार चारों तरफ से 1608 फीट लंबी थी। खुदाई में यह भी पता चला है कि ल्यू फेड को लैम्प का बहुत शौक था। वहीं रसोईघर का कुछ सामान और फलों के बीच मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि ल्यू फेइ भोजन, आकर्षक बर्तनों और फलों के शौकीन थे।