Sunday, September 28

पाक की भाषा बोल रही कांग्रेस – नरेन्द्र मोदी

लातूर/ महाराष्ट्र | लोकसभा चुनाव के चलते हुये देश में एक अलग ही माहौल बना हुआ हैं, सभी नेता लगातार रैलिया कर रहे हैं, इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के लातूर से जनसभा को सम्बोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि – छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महाराष्ट्र की धरती के शूरवीरों ने जिस प्रकार से स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की थी, आज उसी रास्ते पर भारत चल पढ़ा है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। इसी भावना पर नए भारत के निर्माण के लिए हम देश के हर नागरिक की भागीदारी चाहते हैं।
 आतंकवादियों के अड्डे पर घुस कर मारेंगे ये नये भारत की नीति है। आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है। नक्सलियों और माओवादियों से मुक्त भारत हमारा संकल्प है। हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई है, विश्वास। जो हुआ उसके लिए भी आपका ये चौकीदार याद आता है और जो होना चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी मेरी ही हिस्से में है। जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा। कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए? जिनको सरकार पर भरोसा नहीं है, अपने वीर जवानों पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है।