Monday, September 29

कटीले तारों में फसने से तेंदुए के शाबक की मौत

विदिशा | मोहम्मदगढ़ में तेंदुए का एक शावक पानी की तलाश में भटकता हुआ खेत लगी कटीली तारो की फेंसिंग में जा कर फस गया, जिससे कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी सुचना पाकर बन विभाग का अमला वह पहुंचा था वह पहुंच कर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद भोपाल वन विहार से रेस्क्यू टीम मोहम्मदगढ़ के लिए रवाना हुई। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही करीब ढाई बजे तेंदुएं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र करीब 8 माह होगी। उन्होंने बताया कि खेत के समीप ही एक नाला है। इसी नाले पर पानी पीने तेंदुए का शावक आया होगा।लेकिन खेत में लगे तारों में फंस गया। उनके मुताबिक किसानों के खेत जंगल से लगे होने के कारण वे जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तार की बांगड़ लगा लेते है। तेंदुआ फंसा होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी वन विभाग के अधिकारीरो ने बताया की तेंदुए की मौत प्यास लगने के कारण हुयी हैं शावक के शव को जप्त कर पास हु चिकत्सालय में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया |