हैदरगढ़/विदिशा | प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका का जिन्दा जला दिया बताया जा रहा हैं की युवती द्वारा शादी से मना कर दिया गया था जिससे युवक ने गुस्से में आकर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी आग लगने से युवती 70 प्रतिशत जल गयी थी जली हुयी अवस्था में ही युवती को जिला अस्पताल लाया गया जिसके बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया था जिसके बाद युवती की मौत हो गयी थी वही पुलिस ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक लड़के का अपनी ही हमउम्र लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह मंगलवार की रात को लड़की के घर पहुंचा और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।इसी से नाराज होकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह फिर लड़की के घर पहुंचा। उस वक्त लड़की के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर उसकी छोटी बहन थी। लड़के ने मौका देखकर लड़की के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। लड़की 70 फीसदी जल गई थी। इस केस की पूरी जाँच अब एसडीओपी करेंगे युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।