Monday, September 22

ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ कई लोग हुए प्रभाभित

ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया में लगातार हो रही बारिश से उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में जबर्दस्त बाढ़ आ गयी हैं जिससे  हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है। 20 हजार घरों को खतरे में बताया गया है। वही रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 1900 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में हालात और खराब होने की बात कही है। हालत इतने गंभीर हैं की बाढ़ के पानी में मगरमच्छ बहकर सड़कों पर आ गए हैं। जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।