नईदिल्ली | कैबिनेट की संसदीय मामलों से जुड़ी समिति ने मोदी सरकार के आखरी अंतरिम बजट की घोषणा कर दी हैं यह बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता हैं वही संसद सत्र 31 जनवरी से 13 फ़रवरी तक चल सकता हैं खबर हैं की कि इस बार मोदी सरकार मिडिल क्लास को राहत देते हुए आयकर छूट की सीमा बढ़ा सकती है। आयकर में छूट के लिए निवेश की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।
क्या होता हैं अंतरिम बजट –
अंतरिम बजट पूरे साल के बजट की तरह ही होता है जिसमें उस वर्ष के सभी खर्चों का ब्योरा पेश किया जाता है। यह बजट सरकार के लिए इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव से पहले कुछ लोकप्रिय घोषणाएं की जा सकती हैं।