मुंबई| क्रिकेट की दुनिया में मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर क्रिकेटर सचिन टी तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर का बुधवार को निधन हो गया। आचरेकर 87 वर्ष के थे और कुछ वक्त से बीमार थे। क्रिकेट के भगवान कहने वाले सचिन तेंदुलकर खुद को गुरू आचरेकर की मेहनत का ही परिणाम मानते थे। बता दे कि रमाकांत आचरेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध रहे, खासकर सचिन तेंदुलकर को। वह मुंबई क्रिकेट टीम के लिए भी चयनकर्ता रहे। उन्हें 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।