Tuesday, September 30

40 साल की दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश

sabarimala-1केरल\तिरुवनंतपुरम| सबरीमाला मंदिर में आज तड़के सुबह 40 साल से काम उम्र की महिलाओ ने सबरीमाला मंदिर के भगवान अयप्पा के दर्शन कर लिए ये महिलाये आज सुबह दौड़ती हुए आयी और मंदिर में प्रवेश कर लिया प्रवेश करने वाली महिलाओं के नाम बिंदु और कनकदुर्गा हैं। उनकी उम्र 40 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ मंदिर में घुसीं और सुबह 3:45 बजे पूजा-अर्चना की। इन दोनों महिलाओं ने पिछले महीने भी मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। बता दे कि 28 सिंतबर को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में हर महिला के प्रवेश की इजाजत दी। इस फैसले के खिलाफ केरल के राजपरिवार और मंदिर के मुख्य पुजारियों समेत कई हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले यहां 10 से 50 साल उम्र की महिला के प्रवेश पर रोक थी। यह प्रथा 800 साल पुरानी है।