बदनावर/भोपाल | कांग्रेस को जैसे तैसे 15 साल बाद सत्ता हाथ लगी किन्तु सत्ता मिलने की खुशी में कांग्रेस के नेताओ ने अपने कई विधायकों को दुखी भी कर दिया हैं मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बदनावर सीट से कांग्रेस विधायक राजवर्धनसिंह कहा कि – वंशवाद की राजनीति ने उनका हक छीन लिया है। मेरे साथ अन्याय हुआ और मैं इसका जवाब इस्तीफा देकर दूंगा। मैं भी अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री या बड़े नेता का बेटा या रिश्तेदार होता तो आज मैं भी मंत्री बन जाता। इनके अलावा कांग्रेस के और कई नेता पार्टी के खिलाफ होते हुए नज़र आ रहे हैं अगर ऐसा ही रहा तो शायद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी क्योँकि राजवर्धन सिंह के अलावा विधायक केपी सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह समेत 10 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं| बे यहाँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाक़ात करेंगे कांग्रेस विधायक कंसाना ने बताया कि उनके साथ 8 से 10 विधायक दिल्ली में हैं। 15 साल भाजपा सरकार ने परेशान किया और हमारी सरकार आ गई तो भी नाइंसाफी हो रही है। इन विधायकों ने पार्टी को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा हैं की अगर हमें मंत्री पद नहीं मिला तो हम इस्तीफा दे देंगे |