विदिशा | गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 10 बजे कुशवाह पटेल ढाबे पर शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भाग गए।हत्या करने के बाद आरोपी महिला और पुरुष मृतक की बाइक लेकर भाग गए, सुचना मिलने पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली अनुसार रात करीब 10 बजे कुशवाह पटेल ढाबे पर अहमदपुर जिला विदिशा निवासी पूरनसिंह उर्फ बड्डे पुत्र करन सिंह कुशवाह 47 वर्ष अपने साथी लक्ष्मी उर्फ बंटी पुत्र हल्केराम कुशवाह 24 वर्ष के साथ अपनी बाइक से मुर्गा शराब की पार्टी मनाने के लिए आया था। इस पार्टी में उसने अपनी परिचित एक महिला को बुलाया था। महिला के साथ एक अन्य पुरुष भी सिलवानी-उदयपुरा क्षेत्र से आया था। यह चारो लोग कुशवाह पटेल ढाबे पर मुर्गा शराब की पार्टी कर रहे थे। तभी कुछ चर्चा के लिए नशे मे धुत यह लोग पास के खेत में चले गए। जहां इनका आपस में विवाद हो गया। विवाद के दौरान सिलवानी उदयपुरा क्षेत्र से आए अज्ञात महिला एवं पुरुष की अहमदपुर निवासी पूरन सिंह उर्फ बड्डे की बहस बढ़ गई। अज्ञात महिला एवं पुरुष ने पूरन सिंह उर्फ बड्डे पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद महिला एवं पुरुष मौके पर मृतक द्वारा लाई गई बाइक को लेकर फरार हो गए।