Sunday, October 5

कर्जमाफी को लेकर असमंजस बैंकों में नहीं पहुंचे दिशा निर्देश परेशान किसान

 

kगंजबासोदा | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पथ की शपथ लेते लेते ही किसानो का २ लाख रूपए तक का क़र्ज़ माफ करने का आदेश  शपथ ग्रहण समारोह में जारी कर दिया थे किन्तु आदेश जारी  होने के बाद भी किसानो के कर्ज़े को लेकर किसान अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं   वही बैंक अधिकारियो   का कहना है कि कर्जमाफ करने की राशि को लेकर मापदंड स्पष्ट नहीं है। किसानों पर बकाया राशि वर्तमान में बकाया होना जरूरी है या नहीं यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। सरकार के आदेश के बाद किसान बैंकों में पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं लेकिन अधिकारी उन्हें सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारियो का कहना है कि  शासन से अभी कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस वजह से कर्जमाफ होने वाली राशि के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उम्मीद है बुधवार तक कर्जमाफी के स्पष्ट दिशा निर्देश आ सकते हैं