Tuesday, September 23

कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित हार से उभरने की कोशिश में राहुल गांधी

4928_rahul

लखनऊ/अमेठ। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बुधवार को राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पहली बार अमेठी पहुंचे। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम जनता की हक के लिए लड़ते रहेंगे। जहां जनता की नहीं सुनी जाएगी, वहां हम आग लगा देंगे। इसके लिए नई सरकार को छह महीने का समय देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में नहीं रहने के बाद विपक्ष को दमदार भूमिका निभाएंगे।
बताते चलें कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में

शामिल हुए। राहुल गांधी को अमेठी पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। काफी देर तक लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे और कहते रहे कि राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। जानकारी हो कि राहुल और प्रियंका को फुरसतगंज हवाई अड्डे से सीधे अमेठी, कार्यक्रम में आना था, लेकिन वे बरोलिया गांव चले गए, जहां दो दिन पहले आग लगी थी। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे राहत कैंप का जायजा भी लिया। उन्होंने पीडि़त परिवार को राहत किट भी प्रदान किए। जिसमें खाद्य सामग्री के अलावा वस्त्र भी थे। राहुल ने कैंपों में लगे स्वयं सेवकों से कहा कि इन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। अमेठी कांगे्रस में घुसते ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने सबको धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपने इज्जत बचा दी। आपने मेरे संकट में मेरा साथ दिया है, हम आपके हर संकट में साथ रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की ये हालत क्यों हुई, इसकी समीक्षा करने के लिए हम अगले हफ्ते फिर यहां आएंगे। इसकी समीक्षा की जाएगी कि आखिर कमी कहां रही। वहीं राहुल गांधी ने अपनी जीत के लिए सबको धन्यवाद किया। उन्होंने जनता से भी कहा कि आप भी बताइएगा कि हमसे चूक कहां हुई। कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित हार के दुख से राहुल गांधी उभरने की कोशिश कर रहे हैं