Tuesday, September 23

कांग्रेसी ही कर रहे राहुल पर वार

3933_poster

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हो रहे हमले जहां थमने का नाम नहीं ले रहे, वहीं भाजपा की अंदरूनी कलह भी सामने आई है। भाजपा में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर रार बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम आगे चल रहे हैं और हर कोई अपने नजदीकी को इस पद पर देखना चाहता है। उधर, राहुल के खिलाफ ताजा मोर्चा आगरा में खुला है। यहां पार्टी नेताओं ने पोस्टरों के जरिए राहुल की जगह प्रियंका गांधी के हाथों कमान सौंपने की मांग की है।