लटेरी | राधाकिशन दादा की होटल के पीछे वाली गली में बने सेफ्टिक टैंक में शुक्रवार की दोपहर को इस गली से एक बाइक सवार निकला। इसी दौरान सेफ्टिक टैंक भरभराकर धसक गया। जिसे पास ही रहने वाली एक किशोरी ने देखा। इसके बाद उस किशोरी ने मोहल्ले के लोगों को सेफ्टिक टैंक में बाइक सवार गिरने की जानकारी दी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत से सेफ्टिक टैंक की सफाई की। लेकिन टैंक में कुछ नहीं निकला। जिस के बजहे से नगर पंचायत के कर्मचारी परेशान हुए | बाद में पता चला के ये महज एक अफबाह थी |