नौसेना ने तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। एडमिरल लांबा ने कहा कि 32 जंगी जहाजों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा हम जल्द ही बेड़े में 56 जंगी जहाज और पनडुब्बियां और शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। लांबा ने कहा- सभी नए जहाज महिला अफसरों की तैनाती के लिहाज से ही बनाए जाएंगे। हमारे पास पहले से ही विक्रमादित्य और कोलकाता क्लास जैसे जहाज है, जो महिला अफसरों की तैनाती के हिसाब से उपयुक्त हैं। भविष्य में सभी जहाजों पर ये सुविधा होगी।