Sunday, October 19

24 घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा

विदिशा| बादलों की वजह से पिछले 24 घंटे में शहर में मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री का…
 बादलों की वजह से पिछले 24 घंटे में शहर में मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को यह तापमान 30 डिग्री था। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यह तापमान 19 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिम की आेर से आने वाले सिस्टम की वजह से बार-बार मौसम में बदलाव संभावित है। सीजन की शुरुआत से ही तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।