देश दुनिया। भारत ने समुद्री क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC IRINA जो की अदाणी ग्रुप द्वारा विकसित किया गया हैं इसे विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट पर आकर डॉक किया गया हैं । यह पोर्ट हाल ही में 2 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था और अब महज एक महीने के भीतर इतने विशाल जहाज की मेजबानी करके इ
सने वैश्विक समुद्री कारोबार में भारत की उपस्थिति को और अधिक मज़बूत कर दिया है। भारत ने सोमवार को समुद्री क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC IRINA अदाणी ग्रुप द्वारा विकसित विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट पर आकर डॉक हुआ। यह पोर्ट हाल ही में 2 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था और अब महज एक महीने के भीतर इतने विशाल जहाज की मेजबानी करके इसने वैश्विक समुद्री कारोबार में भारत की उपस्थिति को और अधिक मज़बूत कर दिया है।
तकनीक और क्षमता का अद्भुत संगम
MSC IRINA सिर्फ आकार में ही नहीं, बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी दुनिया के सबसे उन्नत जहाजों में गिना जाता है। इसकी लंबाई 399.9 मीटर और चौड़ाई 61.3 मीटर है, जो एक स्टैंडर्ड फुटबॉल मैदान की तुलना में लगभग चार गुना लंबा है। इसकी माल ढोने की क्षमता 24,346 TEUs (Twenty-foot Equivalent Units) है, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज बनाती है। यह जहाज मार्च 2023 में लॉन्च हुआ और अप्रैल 2023 में अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकला। यह लाइबेरियन फ्लैग के अंतर्गत संचालित होता है। इससे पहले OOCL Spain को सबसे बड़े जहाज का दर्जा प्राप्त था, लेकिन MSC IRINA ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।