
में रविवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। खासतौर पर राज्य के 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इनमें जिले का तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। इसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 7 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। राजस्थान से जुड़े मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। रविवार को रतलाम और में लू चली। रतलाम का तापमान 42.6 और नर्मदापुरम का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्वालियर और उज्जैन में इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। भोपाल में तापमान 40.5 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में अगले तीन दिन तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं 9 अप्रैल को बालाघाट, डिंडोरी, सिंगरौली, मंडला और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की गई है।