Monday, September 22

मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच प्रस्तावक बने।

राज्यसभा सांसद और वर्तमान अध्यक्ष मदन राठौड़ का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनना तय हो गया है। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। मदन राठौड़ के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में राठौड़ का प्रदेशाध्यक्ष बनना तय है। राठौड़ की ताजपोशी की आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे होगी।

मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित पांच प्रस्तावक बने। शाम साढ़े 4 बजे तक नामांकन भरे गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।
चुनाव प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि नामांकन फॉर्म भरने का समय पूरा हो गया। हमें पांच नामांकन फॉर्म के सेट मिले हैं।