Monday, September 22

नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लालू यादव का दूसरा रूप हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्माने लगी है। इसी बीच आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता माने जाने वाले राजीव रंजन (ललन) सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा कि, “…आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम भाजपा और एनडीए के साथ हैं। अरविंद केजरीवाल लालू यादव का दूसरा रूप हैं। वे भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं…दिल्ली की जनता अब उन्हें समझ चुकी है। ललन सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने केजरीवाल के बिहार और यूपी के लोगों को लेकर पूर्व में दिए गए बयान को लेकर भी हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के प्रति उनका स्नेह अचानक बढ़ रहा है, लेकिन चुनाव के बाद वे कहते हैं कि बिहार और यूपी के लोग 500 रुपये के टिकट पर 5 लाख रुपये का इलाज कराने दिल्ली आते हैं। क्या दिल्ली उनकी जागीर है? दिल्ली देश की राजधानी है और इस पर सबका हक है। मंत्री ने लालू यादव के हालिया बयानों को भी खारिज करते हुए उन्हें “जीव-जंतु” कहा, जो गंभीर मुद्दों को हल्के में लेने के लिए जाने जाते हैं। सिंह ने कहा, “लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं। वे क्या करेंगे या क्या कहेंगे, इसका कोई मतलब नहीं है। वे जो चाहते हैं, कहते रहते हैं। देश के लिए गंभीर मामलों का मजाक उड़ाना उनकी आदत है।”