Tuesday, September 23

आज 14 दिसंबर शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट भारत की राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

आज 14 दिसंबर शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट भारत की राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण सोने की कीमत 1,400 रुपए की गिरावट के साथ 80,000 रुपए के नीचे आ गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,200 रुपये की भारी गिरावट आई, जिससे इसका भाव 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। यह गिरावट दिसंबर महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव।

सोने (Gold Silver Price Today) की खरीदारी में उसकी शुद्धता और हॉलमार्क का ध्यान रखना अनिवार्य है। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की गारंटी देता है और उपभोक्ता को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करता है। भारत में अधिकतर आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं, जो 91.6% शुद्ध होता है।