
पूरे देश में मौसम अपना रुख बदल रही है। नवंबर से दिसंबर की शुरुआत तक भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य रहा। वहीं अब ठंड तेजी से बढ़ रही है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के निचे चला गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है।
दिल्ली में ठंड की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है। अभी तक में सुबह और शाम का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है।
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है। आपको बता दें की अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में मौसम ठंडा और कोहरे भरा हुआ रह सकता है।