Tuesday, September 23

JEE Main 2025 के फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका है। इस प्रोसेस की मदद से आप फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

JEE Main 2025 के फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म में सुधार कर लें। जेईई मेन के फॉर्म में सुधार करने के लिए NTA ने कल यानी कि 26 नवंबर 2024 को करेक्शन विंडो खोली थी। वहीं आज यानी कि 27 नवंबर 2024 को कैंडिडेट्स के पास सुधार करने का आखिरी मौका है। फॉर्म में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। 

फॉर्म में नाम, कक्षा 10वीं का विवरण, कक्षा 12वीं का विवरण, पैन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी, सब कैटेगरी, PwD स्टेटस और साइन जैसी जानकारी में सुधार किया जा सकता है। ध्यान रहे ये आखिरी मौका है। इसके बाद छात्र फॉर्म में सुधार नहीं कर पाएंगे। किसी प्रकार की जानकारी गलत रहने पर फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है।