
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को एक चरण में मतदान (Maharashtra Election 2024) संपन्न हो गया। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश में किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की आवश्यकता होगी। मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल (Maharashtra Exit Poll) सामने आए है। एग्जिट पोल में एक बार फिर महायुति (Mahayuti) गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को झटका लगा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल (Chanakya Strategies Exit Poll) के अनुसार महायुति को 152 से 160 सीटें मिल सकती है जो कि बहुमत के आंकड़े 145 से ज्यादा है। प्रदेश में BJP सबसे बड़ी पार्टी रह सकती है जिसे 90 सीटें मिलती हुई दिख रही है, जबकि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना (Shivsena) को 48 और अजीत पवार (Ajit Pawar) की एनसीपी को 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य को दो सीटें मिलने के आसार है।Maharashtra Exit Poll
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और येओला विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने कहा जो एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि महायुति की सरकार आ रही है, मुझे भी पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में शत-प्रतिशत महायुति की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे (Anand Dube) ने कहा महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव थोड़ी देर पहले समाप्त हो गया। सब कुछ अब EVM में बंद हो गया है। अब अलग-अलग संस्थाओं के एग्जिट पोल आने लगे हैं…हम एग्जिट पोल पर सवाल नहीं करना चाहते हैं। एग्जिट पोल पर कितना विश्वास करना है कितना नहीं ये हम जनता पर छोड़ते हैं लेकिन महाराष्ट्र में एक बात तय हो चुकी है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) की पूर्णबहुमत की सरकार आने वाली है।