Monday, September 22

भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने महज 4 लाख 56 हजार 400 रुपए खर्च किया है। खर्च वाहन, टेंट, साउंड, कार्यालय, नाश्ता, भोजन आदि के हैं।

रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव के दंगल में खर्च करने में कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे आगे हैं। भाजपा के उनसे पीछे हैं। अन्य उम्मीदवार तो केवल चुनावी प्रक्रिया संबंधी खर्च ही किए हैं। नामांकन से लेकर वोटिंग तक कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने कुल 10 लाख 2 हजार 227 रुपए खर्च किया है। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने महज 4 लाख 56 हजार 400 रुपए खर्च किया है। खर्च वाहन, टेंट, साउंड, कार्यालय, नाश्ता, भोजन आदि के हैं। दोनों उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग को अब तक तीन चरण में खर्च का विवरण दिया है। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार से दोगुना से ज्यादा खर्च किया है। किए गए खर्च का विवरण अंतिम खर्च नहीं है।

भाजपा-कांग्रेस के अलावा दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। चुनाव खर्च के मामले में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार को छोड़ दें, तो अधिकांश दूसरे उम्मीदवार केवल चुनावी प्रक्रिया संबंधी खर्च ही कर रहे हैं। इससे ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं। इसलिए कई उम्मीदवार चुनाव आयोग को खर्च की जानकारी भी नहीं दे रहे हैं। कुछ ही लोगों ने अपने खर्च की जानकारी दी है।