Monday, September 22

बुधवार को नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन सभी सवालों का जवाब दैनिक राशिफल से मिल सकता है।

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार बुधवार 20 नवंबर को दिन की शुरुआत में ही तनाव रहेगा, और आप पर क्रोध हावी रहेगा। घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी परिजन से उपहार मिल सकते हैं, यात्रा योग है। आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 20 नवंबर को नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें, वर्तमान में चल रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी समझ से ही संभव है। व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी, कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार के अनुसार 20 नवंबर को स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। कोई मित्र आपकी इच्छा पूरी करेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा, आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार के अनुसार 20 नवंबर को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अधिकारी वर्ग, कार्य की अधिकता से परेशान रहेगा। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार बुधवार को सिंह राशि वालों के लिए कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक लाभ होगा, पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपसी सौहार्द्र बना रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 20 नवंबर को घर परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। भाइयों के व्यवहार से दुखी रहेंगे, माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जमीन जायदाद के जुड़े मामलों में गति आएगी, व्यापार शुभ रहेगा।