
उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा होता जा रहा है। इस समय रात और सुबह के समय ठीकठाक ठंड होने लगी है। दीपावली के बाद अचानक से तापमान लुढ़कने से मौसम ठंड होने लगा है। प्रदेश में कई जगहों पर सुबह के वक्त धुंध छाने से लेकर मध्यम से घना कोहरा होने की संभावनाएं जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिले छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15℃ से 20℃ के बीच दर्ज किया जा रहा है। 5 नवंबर को पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध छाने की संभावनाएं जताई गई हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसकी सतही दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर तक रह सकती है।