राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। मानसून (Monsoon 2024) की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में सोमवार से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि 25 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसून की ट्रफ लाइन (Monsoon trough line changed direction) अब बीकानेर से होकर गुजर रही है। वहीं, मानसून अब लौटना शुरू कर देगा। लौटने की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र से होगी।