Tuesday, September 23

कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मुनिरत्ना (BJP MLA Munirathna) के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। रेप की घटना एक पर्सनल रिसॉर्ट में हुई।

कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी  विधायक मुनिरत्ना  के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। एक पर्सनल रिसॉर्ट में रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें भाजपा MLA सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। BJP विधायक मुनिरत्न पर एक दलित कांट्रैक्टर चेल्वाराजू को जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक अपशब्द कहने और रिश्वत मांगने का भी आरोप है।

कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर से BJP विधायक मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक कॉन्ट्रैक्टर को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का आरोप है। ठेकेदार चेल्वाराजू ने कहा था कि मुनिरत्न ने उससे 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार का आरोप है कि विधायक ने पैसे न देने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस ने MLA को 14 सितंबर को अरेस्ट किया था। वह 30 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। विधायक के खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में 13 सितंबर को 2 केस दर्ज हुए थे।