Monday, September 22

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।