आप कितने रुपए से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उसी के अनुरूप आपको लोन मिल जाएगा। अगर आप नौकरी करने की बजाय खुद का छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो केंद्र की एक योजना के तहत लोन लिया जा सकता है। भारत सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम एवं राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की ओर से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
आप कितने रुपए से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उसी के अनुरूप आपको लोन मिल जाएगा। निगम की विभिन्न योजनाओं में 40 हजार से 10 लाख तक के ऋण स्वरोजगार के लिए दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इनका ब्याज बेहद कम मात्र 4 से 8 प्रतिशत लिया जाएगा।