Monday, September 22

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है।

आज टोंगा में भूकंप आया है।

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में कमी की जगह इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं और कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। टोंगा (Tonga) उन्हीं देशों में से एक है। आज, शनिवार, 17 अगस्त को टोंगा में फिर एक बार भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। यह भूकंप टोंगा के होमा (Houma) से 122 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर आया।