
डिजिटल साझेदारी पर दिया जोर
एस जयशंकर ने आगे कहा कि हमारे लिए वैश्विक आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ जोखिम को कम करना भी एक बड़ी चुनौती है। हमारी सप्लाई चेन लचीलेपन के लिए विशेष तौर पर केंद्रित हैं। जैसे हमने भरोसेमंद और पारदर्शी डिजिटल साझेदारी पर जोर दिया, उससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी असाधारण प्रचार-प्रसार हुआ। जिस तरह से हम रहते हैं, सोचते हैं और कार्य करते हैं, उसी तरह की संभावनाएं हमारे पास आज मौजूद हैं या यूं कहें कि हम दोबारा हो रहे वैश्वीकरण के बीच खड़े हैं।
दुनिया को जाए एक कड़ा मैसेज- एस जयशंकर
भारत ने कहा कि ये केवल एक ऐसा सहयोग है जो यह सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र मुक्त, खुला, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बना रहे। वैश्विक सुरक्षा पर हम सभी ने जो प्रतिबद्धता जताई है, उसकी प्रतिध्वनि इस सीमा से भी आगे तक है। इसलिए ये जरूरी है कि राजनीतिक समझ को मजबूत किया जाए, आर्थिक साझेदारी को बढ़ाया जाए, प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाया जाए। हमारे लोगों के बीच सहजता को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया को ये कड़ा मैसेज जाना चाहिए कि यहां पर क्वाड है और अपना काम कर रहा है और मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड देशों की बैठक में मौजूद हैं। ये बैठक जापान के टोक्यो में आयोजित की गई है।
जापान की राजधानी टोक्यो में QUAD (क्वाड) देशों की बैठक हो रही है। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने इस बैठक को संबोधित किया जिसमें उन्होंने भारत की ताकत, उसकी क्षमता, उसके विज़न और उसके मिशन से अमेरिका को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को रूबरू कराया। इस बैठक में क्वाड देशों के सदस्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलियाई के विदेश मंत्री भी मौजूद थे।