Monday, September 22

Paris Olympic 2024: तीन गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचेंगे भारतीय एथलीट, जानें किसने की ये भविष्यवाणी

भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने जा रहे हैं। दरअसल, नीलसन ग्रेसनोट स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में यह भविष्यवाणी की गई कि पेरिस ओलंपिक में भारत पदक तालिका में शीर्ष 30 में जगह नहीं बना पाएगा, लेकिन भारत तीन स्वर्ण पदक जीत सकता है।

क्या भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने जा रहे हैं? दरअसल, नीलसन ग्रेसनोट स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में यह भविष्यवाणी की गई कि पेरिस ओलंपिक में भारत पदक तालिका में शीर्ष 30 में जगह नहीं बना पाएगा, लेकिन बुधवार को ग्रेसनोट की एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि पेरिस ओलंपिक में भारत तीन स्वर्ण पदक जीत सकता है। यदि यह दावा सही साबित हुआ तो यह भारत का ओलंपिक इतिहास में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा, क्योंकि भारत कभी किसी एक ओलंपिक में एक स्वर्ण पदक से ज्यादा नहीं जीत सका है।

पिछली बार से कम जीतेंगे पदक

रिपोर्ट में भले ही भारत के तीन स्वर्ण जीतने का दावा किया गया है, लेकिन टोक्यो के मुकाबले भारत के कुल पदकों की संख्या कम रहेगी। इसके तहत, भारत पेरिस में कुल पांच पदक जीतेगा, जिसमें दो रजत पदक होंगे। वहीं, टोक्यो में भारत ने कुल सात पदक जीते थे। इसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य शामिल थे।

इन 3 खेलों में चैंपियन बनने की संभावना

रिपोर्ट के तहत, भारतीय एथलीट एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और निशानेबाजी में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। 

1. एथलेटिक्स- जेवेलिन थ्रोअर नीरज सबसे बड़ी उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद नीरज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और डायमंड लीग में खिताब जीता। वह पेेरिस में भारत को एक बार फिर स्वर्ण पदक दिला सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो नीरज चोपड़ा ओलंपिक इतिहास में दो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।