Monday, September 22

सांवरा सेठ के भक्तों ने पहली बार बनाया ऐसा रिकॉर्ड, करोड़ों का कैश देख हर कोई दंग

Sanwariya Seth Temple

भक्तों की ओर से आया यह अब तक सबसे अधिक चढ़ावा है। गुरुवार को पांचवें चरण के साथ दानराशि की गणना सम्पन्न हुई।

चित्तौड़गढ़। प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में सांवरा सेठ के भंडार से रिकॉर्ड 19 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है। भक्तों की ओर से आया यह अब तक सबसे अधिक चढ़ावा है। गुरुवार को पांचवें चरण के साथ दानराशि की गणना सम्पन्न हुई। गुरुवार को अंतिम चरण में 12 लाख 8 हजार 284 रुपए के खुले पैसों की गणना की गई।

इससे पहले बुधवार तक चार चरण की गणना में 18 करोड़ 95 लाख 55 हजार 471 रुपए प्राप्त हुए थे। गुरुवार की राशि को मिलाकर मंदिर में 19 करोड़ 07 लाख 63 हजार 755 रुपए दान के रूप में प्राप्त हैं। इसके साथ ही मंदिर में 505 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना व 88 किलोग्राम 877 ग्राम चांदी भी मिली है।